ब्यौहारी: वन विहार ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय हुई घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विहार ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गए घायल हो गई,जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार को लगभग 2:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को दी सूचना लगते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार किया है,और सुरक्षित स्थान पर स्थानीय लोगों को सौपा है।