ब्यौहारी: चरखरी गांव में मिठाई खाने के बाद बालिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
ब्यौहारी के चरखरी गांव में मिठाई खाने के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने कहा की पीलिया बीमारी से ग्रसित थी बालिका।मामले में मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।