बिना नंबर प्लेट और मोडिफाईड सायलेंसर पर पुलिस की सख्ती, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 24 बुलेट चालकों पर कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग कर कुल 24 बुलेट जब्त की गई।