कैराना: गांव झाड़खेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की कुटी में लगी आग, साजिश के तहत आग लगाने का आरोप
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी में खाटू श्याम मंदिर परिसर में योगी राहुल नाथ की कुटी में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं, सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।