नामकुम: केतारी बागान में चोरों ने रिटायर्ड इंजीनियर के बंद घर को बनाया निशाना, की चोरी
Namkum, Ranchi | May 27, 2026 केतारी बागान में रिटायर्ड इंजीनियर के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार केतारी बागान निवासी रिटायर्ड इंजीनियर अपने परिवार के साथ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।