इटावा: भरथना रोड पर साइकिल व स्कूटी की भिड़ंत में 3 लोग घायल, 1 सैफई PGI रैफर
Etawah, Etawah | Aug 14, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना रोड पर साइकिल व स्कूटी की भिड़ंत में साइकिल सवार कल्याण निवासी देवेंद्र सिंह व स्कूटी सवार भरथना निवासी रोहित व मोनू घायल हो गये। जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर 108 एबुलेंस कर्मियों ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने देवेंद्र की स्थिति को गम्भीर देखते हुए सैफई PGI रैफर कर दिया।