तिलहर: नगर के चीनी मिल मंदिर के प्रांगण में गन्ना सट्टा सर्वे मेला आयोजित हुआ।
नगर के चीनी मिल मंदिर के प्रांगण मे किसानों के लिए सट्टा सर्वे मेला आयोजित किया गया।सोमवार को दी किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर यादव के निर्देशन मे क्षेत्रीय किसानों के लिए गन्ना सट्टा सर्वे मेला आयोजित किया गया।गन्ना सट्टा सर्वे मेले मे आए हुए किसानों को गन्ना अधिकारी सहित तमाम विशेषज्ञ ने उनके सवालों के जवाब दिए।