तिलहर: मीरानपुर कटरा नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई।
मीरानपुर कटरा नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा भक्त जनों ने धूमधाम से निकाली।नगर वासियों के द्वारा 7 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के पश्चात उन्हें विदाई देने के लिए प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया।आयोजन के दौरान सैकड़ो की संख्या में नगरवासी भजनों पर जहां झूमते नजर आए तो वहीं आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।