तिलहर: निगोही में आरपीएफ की टीम ने कबाड़ा व्यवसाईयों के यहां मारे छापे।
निगोही में कबाड़ा व्यवसाईयों के यहां आरपीएफ की टीम ने बड़े स्तर पर अचानक छापा मार कर माल बरामद किया है। रविवार दोपहर को निगोही में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक सफेद बोलोरो गाड़ी से आई एक पुलिस की टीम ने नगर के कबाड़ा व्यवसाईयों के यहां छापे मारने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ देर नहीं स्पष्ट हो गया कि यह पुलिस की टीम न होकर रेलवे पुलिस फोर्स आरपीएफ है।