तिलहर: नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।मोहल्ला दोदराजपुर निवासी नेमचंद अपनी साइकिल से वापस घर जा रहे थे कि तभी नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के नगर के अस्पताल भेज दिया है।