तिलहर: नगर क्षेत्र में निकाले गए वारावफात के जुलूस में हजारों लोग हुए शामिल,भारी पुलिस बल रहा मौजूद।
नगर क्षेत्र में हजारों लोगों की मौजूदगी में निकाला गया वारावफात का जुलूस भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। सोमवार को नगर क्षेत्र में कई जगह से वारावफात का जुलूस मुस्लिम समाज के द्वारा निकाला गया।इस दौरान इस जुलूस में हजारों की संख्या में जहां लोग शामिल हुए तो वहीं नन्हे मुन्ने बच्चे भी ई-रिक्शा में सवार होकर जुलूस में सम्मिलित दिखाई दिए।