अंडरपास की मांग को ले फुलवार में ग्रामीणों ने ठेकेदार कंपनी डीबीएल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और NH का काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि साल 2024 में स्थानीय विधायक प्रदीप यादव की मौजूदगी में कंपनी ने अंडरपास का आश्वासन दिया था। लेकिन उसने एक छोटी पुलिया का निर्माण कर दिया है जिससे पानी तो पास हो सकता है लेकिन आदमी नहीं।