यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन और शिकार पर वन विभाग की सख्ती, संयुक्त गश्ती अभियान शुरू
रामपुर मंडी/विकासनगर। यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध शिकार और वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वन प्रभाग के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी वानिकी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी के नेतृत्व में फील्ड स्टाफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
वन विभाग के अनुसार यमुना नदी के आसपास स्थित आरक्षित वन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अवैध शिकार, अवैध खनन तथा अन्य वन अपराधों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। क्षेत्र की संवेदनशीलता, सीमित संसाधनों और सीमा विवाद जैसी परिस्थितियों को देखते हुए विशेष गश्ती एवं निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान में वानिकी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी के प्रशिक्षु भी शामिल हैं, जिन्हें फील्ड स्तर पर वन अपराधों की रोकथाम और कानूनी कार्रवा