विदिशा नगर: लखनऊ हादसे के बाद विदिशा में अलर्ट, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच शुरू
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन ने बुधवार दोपहर 12 बजे विदिशा के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति पंथी एवं राजस्व अमले ने शहर के कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर संकरे रास्ते, पर्याप्त आपातकालीन निकासी मार्ग का अभाव रहा।