मुरैना कलेक्ट्रेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई गई।कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्डधारकों के आधार लिंकिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना लाभ से वंचित न रहे।