डंडा: सड़क पर कुत्ता आने से अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, युवक घायल
Danda, Garhwa | Jul 7, 2026 गढ़वा जिले के डंडा बाजार के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में पलामू जिले के हैदरनगर निवासी शमीम अहमद घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार शमीम अहमद अपनी रिश्तेदारी में डंडा थाना क्षेत्र में आए थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उनके बाएं पैर