बरेली: नरियावल फैक्ट्री पर SDM-फूड टीम ने किया धावा, अडानी जैसा लोगो लगाकर बिक रहा था तेल, कार्रवाई की तैयारी
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल स्थित बाला जी ट्रेडर्स तेल फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग और SDM ने छापा मारा। फैक्ट्री पर अडानी कंपनी से मिलता-जुलता लोगो लगाकर तेल बेचने का आरोप है। मुरादाबाद से पहुंचे कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई हुई। जांच में लोगो समान मिला, अब लीगल और फूड टीम की रिपोर्ट के बाद फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।