अररिया: अररिया में डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारियों को किया निलंबित, अंचलाधिकारी नरपतगंज पर प्रपत्र का गठन
Araria, Araria | Apr 10, 2026 अररिया डीएम विनोद दूहन ने लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में फारबिसगंज अंचल के विकास कुमार मंडल, राजेश कुमार शशि तथा नरपतगंज अंचल की रेणु कुमारी शामिल हैं।