बक्सर: सुरक्षित मातृत्व और सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान है:आनंद मिश्र सदर विधायक
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को बक्सर सदर अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक आनन्द मिश्र मुख्य अतिथि रहे। सिविल सर्जन व उपाधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर 2:00 अपराह्न में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा व गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं शामिल।