मध्यप्रदेश के बड़वाह सीआईएसएफ आरटीसी में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल,इंदौर के द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ आरटीसी में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित शिविर का शुभारंभ उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ आरटीसी बड़वाह के श्री चंदनशिवे अमोल चरनदास की उपस्थिति में हुआ।