ऊंचाहार: एनटीपीसी गेट नम्बर 1 पर बड़े वाहनों से हर रोज बनती है जाम की स्थिति, प्रशासन से निजात दिलाने की मांग
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नम्बर 1 पर बड़े वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनती हैं, लोगों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि वाहनों के खड़े से एनटीपीसी के कर्मचारियों व विद्यालय जाने वाले बच्चों व राहगीरों को भारी परेशानी होती हैं।