रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया,मंगलवार सुबह 7 बजे जब ग्रामीणों ने टूटी हुई मूर्ति को देख तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।