रघुराजनगर नगरी: ताला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 61 लीटर शराब व 1 बाइक जब्त; 1 फरार
अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत थाना ताला पुलिस ने अवैध शराब लेकर तस्करी करते हुए दो व्यक्ति जो की भड़री से ताला-अमरपाटन मेन रोड की तरफ आ रहे थे । सूचना पर ताला थाना प्रभारी व उनकी टीम भड़री मोड़ पर घेराबंदी कर इंतजार कर बाईक आते ही पकड़ लिया गया, जिसमे 61ली शराब के साथ एक आरोपी भी पकड़ा गया, अँधेरे का फयदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया, शराब की की कुल क़ीमत 28335 रु है।