पीलीभीत: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का आरोप, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी मई 2023 में हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में सास, ससुर, देवर और ननद द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 21 जून की शाम मारपीट की।