खगड़िया: पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर मिला होम गार्ड जवान के मासूम बेटे का शव, तेजधार हथियार से हत्या की आंशका
खगड़िया एसपी आवास में प्रतिनियुक्त होम गार्ड जवान के मासूम बेटे का शव आज पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर बांध के पास मिला है। पांच साल के बंटी कुमार के शरीर पर जगह जगह जख्म का गहरा निशान है।आशंका है मासूम की कहीं अन्य जगह हत्या करके के शव को ठिकाना लगाने के लिए बांध के पास फेक दिया गया। मृतक सदर प्रखंड के संसारपुर का रहने वाला था।