मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, अपर जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं
मऊरानीपुर तहसील सभागार में शनिवार सुबह अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्वेता साहू, सीओ जितेंद्र सिंह, तहसीलदार, बीडीओ मऊ