जैतपुर: पेट्रोल पंप के पास कोयला लोड ट्रक में लगी आग, टला बड़ा हादसा
बुढ़ार-धनपुरी मार्ग पर कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के समीप खड़े कोयला लोड ट्रक में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। केबिन से उठी लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।वीडीओ बुधवार सुबह 8 बजे सामने आया है।