हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 109 प्रकरणों में जब्त 10 करोड़ 66 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ कराए गए नष्ट
एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण कराया। एसपी नरेंद्रसिंह मीणा के निर्देशन में जिला औषधि व्ययन समिति की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए(2) के तहत जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 109 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त करीब 10 करोड़ 66 लाख रुपए मूल्य के डोडा का निस्तारण किया गया।