सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की नई कमेटी गठित, शाहीन अहमद बने अध्यक्ष
उर्दू दिवस को भव्य बनाने का फैसला, सहाफियों के मेडिकल बीमा का भी ऐलान
सहाफियों के हितों की रक्षा के लिए हर वक्त साथ खड़ा रहेगा संगठन : बैठक में लिया गया निर्णय
रांची : सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक लोधमा रोड स्थित मदरसा इस्लामिया काशीमुल-उलूम, इमारत-ए-शरिया पब्लिक स्कूल के पीछे, पिस्का नगड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ने की, जबकि संचालन फिरोज जिलानी ने किया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तीन सूत्री एजेंडा रखा गया। बैठक में पिछली एडहॉक कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही संगठन में फंड की कमी पर चिंता व्यक्त की गई और आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने तथा फंड बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आगामी 9 नवंबर को उर्दू दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में शहर के मुस्लिम नेताओं के अलावा वकीलों और सम्मानित बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित करने की बात कही गई। संगठन का कार्यालय रोशपा टावर, मेन रोड, रांची में संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सहाफियों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। सभी सहाफियों के लिए मेडिकल बीमा कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी सहाफी के साथ किसी तरह का मामला या परेशानी सामने आती है, तो संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सहयोग करेगा। नई कमेटी में शाहीन अहमद को अध्यक्ष, आसिफ नईम को कार्यकारी अध्यक्ष, शेख मुजिबुल हक और मोहम्मद इमरान को उपाध्यक्ष, सैयद रमीज को सचिव, फिरोज जिलानी को महासचिव, फहीम और मोहम्मद वसीम अकरम को सहसचिव तथा मोहम्मद खुर्शीद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुकर्रम हयात, नौशाद कादरी, दानिश आयज, नेहा वारसी, गुलाम शाहिद, कामरान, एम एम राही,अब्दुल गफ्फार और आदिल रशीद को शामिल किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हित में काम करने और आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
Namkum, Ranchi | Sep 18, 2026