गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ 3 महिला को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के 3 मोबाइल फोन के साथ 3 महिला चोर को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की सुबह 7 बजे बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 सी पर तीन महिला को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम सुंदरी देवी,सोनाली देवी और शकीला देवी बताई है।