पूर्णागिरि: नेपाल में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को टनकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सस्ता सोना दिलाये जाने की आड़ में लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को टनकपुर पुलिस नें गिरफ्तार किया, उनके पास पायी गयी कार को पुलिस नें जब्त किया। जिसमे एक अभियुक्त के विरुद्ध अलग अलग धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज बताये जा रहे है। इस आशय की जानकारी टनकपुर पुलिस से रविवार को प्राप्त हुई।