पूर्णागिरि: किरोड़ा नाले के डायवर्जन की उठाई मांग
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारी बारिश से उफनाए किरोड़ा के नाले ने इस बार भारी तबाही मचाई है। कुछ दिनों पहले मैदानी क्षेत्र के घसियारामंडी, पूर्णागिरि विहार,बोरागोठ,नायकगोठ सहित कई हिस्सों में जलभराव से बाढ़ तक की नौबत आई। इससे चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन से किरोड़ा नाले से आ रहे पानी को दूसरी दिशा में डायवर्ट करने की मांग की। संजय पाठक के नेतृत्व में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा