कैराना: कांधला पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाने में लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरूख निवासी बिजलीघर रोड वाली गली कांधला बताया।