बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को मोतिहारी से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को मोतिहारी से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बछवाड़ा थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकता के तौर पर तकनीकी अनुसंधान कर निष्पादित किया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया.