बेगूसराय: कैंटीन चौक पर AIYF कार्यकर्ताओं ने 09 सूत्री मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, अधिकारियों से हुई तीखी नोकझोक
कैंटीन चौक पर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन द्वारा 9 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आंदोलनकारी अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान अचानक तनाव पर स्थित हो गई. जब अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. इस दौरान पदाधिकारी बल का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास करने लगे.