बेगूसराय: ITI कैंपस में 14 अगस्त को होगा जॉब कैम्प, संगम मैनेजर के 40 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 14 अगस्त को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां भारत फाइनेंशियल इंसीलुजिंग लिमिटेड द्वारा संगम मैनेजर के 40 पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित किया जायेगा.