बेगूसराय: विष्णुपुर से गुप्ता लखमिनिया बांध तक पथ का शहीद IPS अजय कुमार के नाम पर हुआ नामकरण, ADG उत्तर प्रदेश ने किया अनावरण
विष्णुपुर से गुप्ता लखमीनिया बंद तक पथ का शहीद आईपीएस अजय कुमार के नाम पर नामकरण किया गया. इसका अनावरण शहीद आईपीएस अजय कुमार की पत्नी सह उत्तर प्रदेश राज्य के एडीजी आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर पिंकी देवी मौजूद थी. इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सबों का कर्तव्य है.