भोटा-जाहू रोड बाड़ी चौक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आया कुत्ता, स्थानीय लोगों ने की स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
बाड़ी चौक: भोटा-जाहू मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़ी चौक में आज एक ट्रक की चपेट में आने से एक बेजुबान कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में गहरा रोष है।
रफ्तार का कहर और बढ़ता खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि भोटा-जाहू रोड पर बाड़ी चौक एक व्यस्त रोड़ है, जहाँ से हर समय वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। कई बार वाहन चालक इस रोड़ पर भी बेहद तेज गति से गाड़ियां निकालते हैं, जिससे हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोग तिलक राज शर्मा,अमरनाथ धीमान,विजय कुमार,राजेश , नीरज, धीरज ने जल्द से जल्द यहां स्पीड ब्रेकर लगाने की अपील की है ।