गोरखपुर: देर रात आई आंधी-तूफान और बारिश का कहर, गोलघर में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन पूरी तरह बाधित
देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज तो बदला,लेकिन शहर में कई जगहों पर परेशानी भी खड़ी कर दी।चटोरी गली के पास सैकड़ों साल पुराना विशालकाय पेड़ अचानक टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़ा,जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गया।गनीमत रही घटना देर रात हुई,वरना दिन के समय बड़ा हादसा हो सकता था।जिस स्थान पर पेड़ गिरा वह शहर का व्यस्त मार्ग माना जाता हैं।