बरहट: घायल शिक्षक गौतम कुमार दास से मिलने मेदांता पहुंचे मंत्री दामोदर रावत
Barhat, Jamui | Jun 2, 2026 लक्ष्मीपुर के मटिया पंचायत मुखिया पुत्र एवं शिक्षक गौतम कुमार दास से मिलने परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल शिक्षक का हालचाल जाना और परिजनों को हरसंभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उक्त जानकारी परिजनों ने मंगलवार को 8 बजे दी। बताया कि मंत्री ने शिक्षक गौतम कुमार दास से स्वास्थ्य की जानकारी लिए।