कुदरा: न्यूनतम मजदूरी से कम राशि मिलने पर सफाई कर्मियों ने 5 दिनों से हड़ताल की, कचरे से पटी सड़क, संक्रमण का बढ़ा खतरा
Kudra, Kaimur | Apr 11, 2026 कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत में पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रहने से नगर की हालत बत्तर हो गई है सभी वार्ड में कचरा का अंबार है सड़के,गालियां और बाजारों में फैली गंदगी आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और संक्रमण का भी खतरा है 60 की संख्या में सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया,शनिवार दोपहर 3:00PM बजे की है।