बलिया: सुखपुरा थाने में शुरू हुआ पहला ‘ई-मालखाना’, क्यूआर कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
Ballia, Ballia | Apr 14, 2026 सुखपुरा थाने में शुरू हुआ पहला ‘ई-मालखाना’, क्यूआर कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग, बलिया जनपद में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। थाना सुखपुरा में मंगलवार की दोपहर 12 बजे को अत्याधुनिक ‘ई-मालखाना’ प्रणाली का उद्घाटन किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर शुरू की गई।