पुष्पराजगढ़: पोड़ी में ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
गुरुवार 4:00 बजे पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पौड़ी में स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर के शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर के ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया।