हरदोई: नवीन सब्जी मंडी का धर्मकांटा 4 महीने से टूटा पड़ा, हादसे का बना खतरा
Hardoi, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई की लखनऊ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में लगा धर्मकांटा पिछले करीब चार महीने से टूटा पड़ा हुआ है, जिससे व्यापारियों, किसानों और मंडी आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटे पड़े धर्मकांटे के कारण मंडी में रोजाना अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।