दिनारा: दिनारा के लिलवंछ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार पहुंचे
Dinara, Rohtas | May 19, 2026 दिनारा प्रखंड के लिलवंछ पंचायत में आज मंगलवार को 11 बजे आयोजित “सहयोग शिविर” में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसुनवाई की। कार्यक्रम में विक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार भी शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया