हाथरस: युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ अवैध तमंचा, कारतूस व स्कूटी
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त ऋषभ मीणा को पुलिस ने गांव नगला सिंघी के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है। कब्जे से एक अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर एवं एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई है।