रायबरेली: हरचंदपुर विधानसभा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, विधायक ने कहा सुधार न होने पर होगा व्यापक धरना प्रदर्शन
Raebareli, Raebareli | Apr 29, 2026
29 अप्रैल बुधवार दोपहर 12:00 बजे क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी के द्वारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर औपचारिक पत्र के माध्यम से प्रमुख सचिव को जानकारी दी है। संपूर्ण क्षेत्र में निरंतर निम्न वोल्टेज आकस्मिक ट्रिपिंग नियोजित एवं अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है। समस्या समाधान न होने पर व्यापक धरने की चेतावनी दी है।