भोगनीपुर: हरदुआ ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
पुखरायां कस्बे के इंद्रा नगर निवासी रामसिंह ने बताया कि भतीजा नीरज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे साइकिल से पुखरायां बाजार जा रहा था। हरदुआ ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।