उज्जैन शहर: उज्जैन में सीवरेज प्रोजेक्ट बना जनता की परेशानी! बारिश ने खोली बदहाल सड़कों और लापरवाही की पोल
उज्जैन में मानसून के साथ सीवरेज प्रोजेक्ट लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। शहर की कई सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और लगातार हो रही बारिश ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है। वार्ड नंबर 17 की बड़ी मायापुरी में गड्ढों में जमा बारिश का पानी मच्छरों के प्रजनन का केंद्र बन गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़