बिजनौर: बिजनौर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजनों ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 14, 2024 मोहल्ला चाहशीरी बी 24 निवासी सलीम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सलीम का शव हीमपुर दीपा क्षेत्र में पड़ा मिला सलीम 2 दिन से लापता था। मृतक सलीम की बहन ने बिजनौर के रहने वाले चांद उर्फ गुलबहार व एहसान पर हत्या का आरोप लगाया है।दोनों ने फोन करके मृतक सलीम को अपने पास फेरीलैंड पार्क में बुलाया था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।